वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इन दोनों तस्वीरों में ढूंढना है तीन अंतर, क्या आपके पास है सुपर माइंड तो खोजकर दिखाइए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 25, 2023, 03:08 PM IST

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको दो तस्वीरें नजर आएंगी। इसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

इन दोनों तस्वीरों में तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढना है तीन अंतर
  • 12 सेकंड में ढूंढने का चैलेंज

Optical Illusion Puzzle Photo: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें हर रोज वायरल होती रहती है। इनमें से कुछ में तस्वीरें इतनी खतरनाक होती है, जिसे सॉल्व करने में दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। जबकि कुछ तस्वीरों को आसानी से सॉल्व कर लिया जाता है। ऑप्टिकल की तस्वीरों में कुछ छिपी हुई चीजों या अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। ऐसे में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने के लिए कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको दो तस्वीरें नजर आने वाली है। इन दोनों तस्वीरों में तीन अंतर दिया गया है। इसे ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय भी दिया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। लेकिन अगर आप खुद को ऑप्टिकल इल्यूजन का खिलाड़ी समझते हैं तो इस तस्वीर में से तीन अंतर ढूंढकर दिखाइए। अगर आपने इस पजल की गुत्थी सुलझा दी तो आप सुपर माइंड वाले इंसान कहलाएंगे।

Optical Illusion Puzzle Photo Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा तीन अंतर

ये रहा तस्वीर में छिपा तीन अंतर

वैसे अब तक तो आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख लिया होगा तो क्या आपको दोनों तस्वीरों में तीन अंतर मिला या फिर आप अभी भी ढूंढ ही रहे हैं। लेकिन अगर अभी भी आपको अंतर नहीं मिला तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देखिए। वहां आपको लाल सर्कल नजर आएगा, जहां तस्वीर में दिए गए अंतर को सर्कल किया गया है। ऐसे में जब आपको तस्वीर में दिया गया अंतर नजर आ ही गया तो क्यों ना आप इसे अपने परिचितों के साथ भी शेयर करें और उनसे भी इसे सॉल्व करने के लिए कहें। वैसे ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article