Knowledge Facts: इतिहास का सबसे बड़ा खुलासा! 10 करोड़ साल पुराना डायनासोर आया सामने

Sahara Desert Dinosaur Fossil: सहारा रेगिस्तान में वैज्ञानिकों को 95 मिलियन वर्ष पुरानी एक नई डायनासोर प्रजाति स्पिनोसॉरस मिराबिलिस के जीवाश्म मिले हैं। यह विशाल डायनासोर नदियों और मीठे पानी में शिकार करता था और इसकी खोपड़ी पर तलवार जैसी शिखा पाई गई है। वैज्ञानिक इसे मजाक में 'नरक का बगुला' भी कह रहे हैं।

95 Million Year Old Dinosaur: सहारा रेगिस्तान की तपती रेत के नीचे वैज्ञानिकों को एक बेहद खास खोज मिली है। जीवाश्म वैज्ञानिकों ने यहां एक नई डायनासोर प्रजाति के जीवाश्म खोजे हैं, जिसका नाम स्पिनोसॉरस मिराबिलिस रखा गया है। माना जा रहा है कि यह विशाल डायनासोर लगभग 95 मिलियन वर्ष पहले पृथ्वी पर रहता था। उस समय आज का सूखा सहारा रेगिस्तान नदियों, झीलों और घने जंगलों से भरा हुआ इलाका हुआ करता था। यह खोज नाइजर के सहारा क्षेत्र में स्थित एक दूरस्थ जगह जेंग्युबी में हुई। वैज्ञानिकों को इसके जीवाश्म पहली बार साल 2019 में मिले थे।

Hell Heron Dinosaur

New Dinosaur Species Discovery: ‘नरक का बगुला’ कहा जाने वाला विशाल डायनासोर मिला (फोटो: iStock)

डायनासोर की लंबाई लगभग एक स्कूल बस जितनी

इसके बाद 2022 में हुई खुदाई के दौरान और भी महत्वपूर्ण अवशेष सामने आए। इनमें सबसे खास इसकी खोपड़ी थी, जिसके ऊपर तलवार के आकार की एक बड़ी शिखा दिखाई दी। यही इसकी सबसे अनोखी पहचान मानी जा रही है। इस शोध का नेतृत्व शिकागो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक पॉल सेरेनो ने किया। उन्होंने बताया कि जब उनकी टीम ने कंप्यूटर पर इस डायनासोर की 3डी खोपड़ी का मॉडल तैयार किया, तो वह पल सभी के लिए बेहद रोमांचक था। वैज्ञानिकों के अनुसार यह डायनासोर आकार में बहुत बड़ा था। इसकी लंबाई लगभग एक स्कूल बस जितनी मानी जा रही है और इसका वजन भी कई टन रहा होगा।

End of Feed