Viral Video: सूरत में सफर के दौरान एक ऐसी खौफनाक घटना घटी जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। सूरत से गुजर रही एक चलती लग्जरी बस के केबिन और दरवाजे के पास खेल रहा एक छोटा बच्चा अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि बस चालक बेहद सतर्क था और उसने पलक झपकते ही बस रोक दी, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से बच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस अपनी सामान्य रफ्तार से सड़क पर जा रही थी। केबिन एरिया के पास मौजूद मासूम अचानक दरवाजे या खिड़की के पास पहुंचता है और अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाता है। जैसे ही बच्चा नीचे गिरता है, बस चालक बिना एक पल गंवाए तुरंत ब्रेक दबाता है और वाहन को सुरक्षित रोक देता है। इसके तुरंत बाद केबिन और बस के अंदर मौजूद परिजन घबराकर बाहर भागते हैं। बच्चे की मां फौरन बस से नीचे उतरती है और रोते हुए मासूम को सुरक्षित उठाकर अपने सीने से लगा लेती है। ड्राइवर की तुरंत प्रतिक्रिया और समय पर ब्रेक लगाने के कारण बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। यदि ड्राइवर का ध्यान जरा सा भी भटकता या ब्रेक लगाने में कुछ सेकेंड की देरी होती, तो यह घटना एक गंभीर त्रासदी में बदल सकती थी। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बस ड्राइवर की तत्परता और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां आपको बता दें कि यह घटना सार्वजनिक या निजी वाहनों में छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले सभी अभिभावकों के लिए एक बड़ी सीख और चेतावनी है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।
