स्टूडेंट ने Khan Sir को दिया ऐसा गिफ्ट, खान सर ने पकड़ लिया माथा! वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर खान सर ( Khan Sir trending video) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा उन्हें अपने खून से बनाई गई पेंटिंग गिफ्ट करती है। यह देखकर खान सर हैरान हो जाते हैं और छात्रा को समझाते हैं कि ऐसा जोखिम भरा काम सही नहीं है। खान सर कहते हैं कि छात्रों की सफलता ही उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है।

देश के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (Khan sir ka video) को आज कौन नहीं जानता। खान सर के पढ़ाने का तरीका अलग होता है, इसलिए बच्चे उन्हें बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। खान सर सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, बल्कि अपने विचारों से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हुए नजर आते हैं। इसी वजह से लाखों छात्र उनसे जुड़ना चाहते हैं। इन दिनों खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा उनके लिए एक ऐसा तोहफा लेकर आती है, जिसे देखने के बाद खान सर भी अपना सिर पकड़ लेते हैं। वह हैरान रह जाते हैं।

Khan Sir video

खान सर को मिला चौंकाने वाला तोहफा, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/sumantjolly)

खून से बनी पेंटिंग सुन, खान सर हो जाते हैं परेशान

छात्रा उनसे मिलने उनके क्लास पहुंचती है। वह अपने साथ एक पेंटिंग लेकर आती है। उस पेंटिंग में खान सर की तस्वीर बनी होती है, लेकिन खास बात यह होती है कि वह तस्वीर सामान्य रंगों से नहीं बनाई गई होती। वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर जब पेंटिंग देखते हैं तो पहले तो खुश होते हैं, फिर छात्रा बताती है कि उसने यह तस्वीर अपने खून से बनाई है। यह सुनते ही खान सर परेशान हो जाते हैं। वह तुरंत छात्रा से पूछते हैं कि ऐसा जोखिम भरा काम क्यों किया। खान सर समझाते हैं कि इस तरह अपने शरीर को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है, चाहे किसी के लिए कितना भी सम्मान क्यों न हो।

End of Feed