KFC BBQ Perfume: KFC ने लॉन्‍च किया पहला Barbeque परफ्यूम, भूख को दोगुना कर देगी इसकी फ्रेगरेंस

KFC BBQ Perfume: KFC के हवाले से बताया है कि, इस परफ्यूम के मेकर्स का दावा है इसकी खुशबू आपको व्यावहारिक रूप से भूख से परेशान कर देगी। इस अनूठी खुशबू की 100 मिलीलीटर की बोतल की कीमत वर्तमान में £11 (लगभग 1150 रुपये) है।

KFC BBQ Perfume: कई फूड आइटम ऐसे होते हैं जिनको खाने बाद लोगों का पेट तो भर जाता है, लेकिन उनकी इच्‍छा नहीं भरती। वहीं, जब बात भारत की हो तो ऐसे फूड आइटम्‍स लोगों के पास लंबी लिस्‍ट है। लेकिन भारत समेत विदेश में बारबीक्‍यू (BBQ) डिश बेहद पसंद होती है। इस डिश को लेकर लोगों में दीवानगी इस कदर है कि, लोग ब्रेकफास्‍ट-लंच और डिनर में भी ये डिश खा सकते हैं। ऐसे BBQ लवर्स के लिए KFC ने एक खास किस्‍म का परफ्यूम ' 11 Eau De BBQ' लॉन्‍च किया है। इस परफ्यूम की खास बात ये है कि, इसे BBQ फ्रेगरेंस का बनाया गया है। यानी कि जब लोग इस लिमिटेड एडिशन वाले परफ्यूम का इस्‍तेमाल करेंगे तो उनके पास से BBQ की खुशबू आएगी। सोशल मीडिया पर इस परफ्यूम की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। यूजर्स का कहना है कि, इस परफ्यूम से भूखे से बेचैन लोगों की दिक्‍कतें बढ़ने वाली हैं। मजाक में कहा जा रहा है कि, भूख लगने के दौरान अगर उन्‍हें BBQ फ्रेगरेंस वाले परफ्यूम की महक आएगी तो उनकी भूख बढ़ जाएगी।

केएफसी ने लॉन्‍च किया परफ्यूम। (Photo Credit- kfcshop.co.uk)

क्‍यों बनाया गया है BBQ परफ्यूम

द मिरर ने KFC के हवाले से बताया है कि, इस परफ्यूम के मेकर्स का दावा है इसकी खुशबू आपको व्यावहारिक रूप से भूख से परेशान कर देगी। इस अनूठी खुशबू की 100 मिलीलीटर की बोतल की कीमत वर्तमान में £11 (लगभग 1150 रुपये) है। वहीं, बताया कि 11 Eau De BBQ परफ्यूम को बनाने का उद्देश्‍य हवा में घुली हुई बारबेक्यू की सुगंध की नकल करना है, जो हमारी इंद्रियों को मदहोश कर देती है। इसलिए, यदि आप उम्मीद कर रहे थे कि केएफसी के इस परफ्यूम की महक केवल इसके सिग्नेचर फ्राइड चिकन जैसी होगी, तो आप गलत हैं।

End of Feed