Video: कश्मीर के इस बच्चे की आवाज ने मचा दिया तहलका, बड़े-बड़े स्टार भी हुए इस नन्हे सिंगर के फैन

सोशल मीडिया पर एक बच्चा अपनी सुरीली आवाज के बदौलत छाया हुआ है। इस बच्चे ने फिल्म धुरंधर 2 का गाना " जइये सजना (Jaiye Sajana)" गाकर अपने वीडियो पर 30 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं।

कोई जरूरी नहीं कि टैलेंट सिर्फ अच्छे स्कूल से पढ़ने वाले या फिर पैसे वाले लोगों के पास ही हो सकती है। टैलेंटेड कोई भी हो सकता है। इसके लिए कोई निर्धारित परिभाषा नहीं है। अब आप इस छोटे से बच्चे को ही देख लीजिए। जिसने दुनिया को यह बता दिया कि टैलेंट कहीं से भी निकल सकता है और वह किसी के भी अंदर हो सकता है।

Kashmiri boy Rasik Ahmad Mir singing Jaiye Sajana viral video

रासिक अहमद मीर (Rasik Ahmad Mir) (Instagram/@rasikmeer_)

सोशल मीडिया सेंसेशन बना यह बच्चा

कश्मीर के एक छोटे से गांव से निकला यह लड़का आज सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाया हुआ है। यह बच्चा 9वीं क्लास में पढ़ता है और इसका नाम रासिक अहमद मीर (Rasik Ahmad Meer) है। फिलहाल यह लड़का अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

End of Feed