VIDEO: मुझे उसकी कहानी नहीं पता...डिलीवरी बॉय को सड़क पर बैठे देख भावुक हुई महिला, शेयर किया दिल छू लेने वाला सच

Viral Video: कर्नाटक की एक महिला ने ऑनलाइन ज्वेलरी रिटर्न की थी, जिसे लेने एक डिलीवरी एजेंट आया। जब एजेंट ने सड़क पर बैठकर बड़ी बारीकी से पार्सल चेक किया, तो इस साधारण से दृश्य ने महिला को अंदर तक हिला दिया और उनकी आंखें भर आईं। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Viral Video: आज के दौर में ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करना बेहद आसान हो चुका है। फोन की स्क्रीन पर कुछ ही क्लिक में चीजें हमारे दरवाजे पर पहुंच जाती हैं और पसंद न आने पर आसानी से रिटर्न भी हो जाती है। लेकिन, क्या हमने कभी सोचा है कि इस 'सुविधा' के पीछे किन लोगों की मेहनत और जीवन की अनसुनी कहानियां छिपी होती हैं? कर्नाटक से सामने आया एक मामला हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

End of Feed