कर्नाटक में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप अपना सिर पीट लेंगे। एक गाडी जिसकी कीमत 11 लाख रुपये थी, उसकी रिपेरिंग के लिए एक कार कंपनी ने 22 लाख का बिल भेजा है।
11 लाख की कार पर रिपेरिंग का खर्च आया 22 लाख (फोटो- @linkedin)
हाल ही में बेंगलुरू में भारी बारिश हुई थी। पूरा शहर पानी-पानी हो गया था। इसी बारिश में गणेश नाम के शख्स की कार खराब हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसे मरम्मत के लिए फॉक्सवैगन के सर्विस सेंटर में भेज दिया। यहां कार की जब मरम्मत हुई तो कंपनी ने गणेश को 22 लाख का बिल भेज दिया। जिसके बाद गणेश परेशान हो गए।
गणेश ने बाद में लिंक्डइन पर इस वाक्ये को शेयर किया। उन्होंने कहा- "बेंगलुरू बाढ़ के कारण मेरी कार खराब हो गई थी। बारिश के बीच ही, मैंने कार को बाहर निकाला और शोरूम में भेज दिया। उस समय हमारी मदद करने वाली कोई नहीं था, गाड़ी को टोइंग ट्रक से खींचकर बाहर निकाला था।"
उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें इस कार के रिपेयर के लिए बिल भेजा गया तो वो 22 लाख का था। मतलब रिपेरिंग का जितना बिल सर्विस सेंटर ने भेजा था, उतने में दो गाड़ियां आ जातीं। इस बिल के बाद गणेश ने घबराकर बीमा कंपनी से संपर्क किया। इसके साथ ही शोरूम ने इसके कागजात तैयार करने कि लिए 44 हजार रुपये भी मांग डाले। इसके बाद जब गणेश ने कई शिकायत कीं, कंपनी तक को सीधे मेल किया तो बिल में बदलाव हुआ। कागजात के 44 हजार की जगह पांच हजार चार्ज उनसे लिया गया।
