Indigo Viral Video: दूसरी फ्लाइट के लिए यात्रियों को किया परेशान, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने की इंडिगो की आलोचना

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 30, 2023, 11:24 AM IST

ट्विटर पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने इंडिगो की आलोचना की है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे यात्रियों को इंडिगो द्वारा परेशान किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कपिल शर्मा ने शेयर किया वीडियो
  • इंडिगो की जमकर की आलोचना
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Kapil Sharma Slams Indigo Flights: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा हमेशा से ही सुर्खियों में रहते आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो (Viral Video) शेयर किया है, जिसमें आप इंडिगो की एक फ्लाइट को देख सकते हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कपिल ने इंडिगो की जमकर आलोचना की है और यात्रियों को परेशान करने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कपिल ने एक कैप्शन भी लिखा है। कपिल का कहना है कि पहले इंडिगो ने दूसरी फ्लाइट के लिए कहा और फिर यात्रियों को दोबारा से बोर्डिंग के लिए भी कहा। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, इंडिगो की तरफ से काफी लेट भी किया गया।

End of Feed