Optical Illusion Puzzle Photo: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज काफी तस्वीरें वायरल हो रही है। ये सभी तस्वीरें आपको फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाएगा। इन तस्वीरों में हिडन चैलेंज दिया गया होता है, जिसे ढूंढने के लिए चैलेंज दिया जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक खरगोश ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।
इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की वायरल हो रही तस्वीर में आपको एक कपल नजर आएगा, जो पार्क में टहल रहा है। इस दौरान उनके हाथ में एक कुत्ता भी है। ऐसे में आपको तस्वीर में एक लोमड़ी भी नजर आएगी। लेकिन इन सभी के बीच में एक खरगोश भी छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए 15 सेकंड का समय भी दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सुलझाने में अब तक कई धुरंधर हार मान चुके हैं। ऐसे में जो भी इस तस्वीर भी गुत्थी सुलझाएगा, उसे सच्चा आशिक माना जाएगा।

ये रहा पार्क में छिपा खरगोश
ये रहा पार्क में छिपा खरगोश
बता दें, इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। ऐसे में तस्वीर की गुत्थी सुलझाने के लिए आपको इसे काफी बारिकी से देखना होगा। तभी आपको तस्वीर में छिपा हुआ खरगोश मिल पाएगा। अगर आपने इसे खोज लिया तो हमें कमेंट कर बता सकते हैं और अगर अभी भी आप इसे ढूंढ ही रहे हैं तो ऊपर दिए गए तस्वीर में बने सर्कल को देख लीजिए, यहां आपको खरगोश मिल जाएगा। वैसे ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
