VIDEO: भोले की भक्ति का अनोखा अंदाज, नोटों से सजी कांवड़ देख हर कोई हैरान, कीमत जान रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर एक अनोखे कांवड़ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कांवड़ को लाखों रुपए के नोटों से सजाया गया है।

सावन का महीना आते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति का माहौल नजर आने लगता है। बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार समेत अलग-अलग जगहों से गंगाजल लेकर अपने घर और शिव मंदिरों की ओर जाते हैं। इस दौरान कांवड़िए अपनी कांवड़ को अलग-अलग तरीके से सजाते हैं लेकिन सहारनपुर में एक ऐसी कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है। इस कांवड़ का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर भी खूब वायरल हो रहा है।

kanwar decorated with currency notes saharanpur viral video

नोटों से सजे कांवड़ को ले जाता कांवड़िया (Facebook/@Naughtyworld)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कांवड़ पर सजे ढाई लाख से ज्यादा के नोट

इस अनोखी कांवड़ की सबसे खास बात इसकी सजावट है। इसे करीब 2.70 लाख रुपए के करेंसी नोटों से सजाया गया है। दूर से देखने पर ही यह कांवड़ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। जैसे-जैसे लोगों को पता चल रहा है कि इसमें लाखों रुपये के नोट लगाए गए हैं, इसे देखने के लिए भीड़ और बढ़ती जा रही है।

End of Feed