नकली या असली? एयरपोर्ट पर कंगारू की मौजूदगी ने यूजर्स को किया हैरान, वायरल वीडियो की सच्चाई भी जान लें

Viral Video: इस प्यारे से कंगारू की बड़ी-बड़ी आंखें और प्यारा व्यवहार दर्शकों का दिल जीत चुका है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई फ्लाइट में सवार ज़्यादातर वयस्कों से ज़्यादा व्यवहारिक लग रहा है।' दूसरे ने टिप्पणी की, 'ऐसा लग रहा है कि इस वीडियो में कंगारू सबसे शांत है।'

Viral Video: सोशल मीडिया पर कंगारू का एक अजब वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कंगारू को बोर्डिंग पास पकड़े हुए दिखाया गया है। इस वीडियो ने इंटरनेट का ध्यान खींचा है। क्लिप में कंगारू को विमान में चढ़ने के लिए इंतजार करते हुए दिखाया गया है, जबकि दो महिलाएं, एक यात्री और एयरलाइन कर्मचारी, एक गरमागरम बहस में उलझे हैं। वीडियो को "होलसम साइड ऑफ़ एक्स" नामक यूजर ने शेयर किया है, जो अक्सर वायरल कंटेंट ही पोस्ट करता है। इस मनमोहक वीडियो का शीर्षक था, 'एयरलाइन कर्मचारी इस प्यारे कंगारू को हवाई जहाज़ में चढ़ने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिस तरह से वह बोर्डिंग पास पकड़े हुए है और स्कैन होने का इंतज़ार कर रहा है।' इस वीडियो को वायरल होने में देर नहीं लगी और एक्स पर 4 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया।

कंगारू का वीडियो वायरल।

इस प्यारे से कंगारू की बड़ी-बड़ी आंखें और प्यारा व्यवहार दर्शकों का दिल जीत चुका है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई फ्लाइट में सवार ज़्यादातर वयस्कों से ज़्यादा व्यवहारिक लग रहा है।' दूसरे ने टिप्पणी की, 'ऐसा लग रहा है कि इस वीडियो में कंगारू सबसे शांत है।' तीसरे यूजर ने कहा, 'ओह, क्यों, ओह क्यों? वह अभी भी विमान में चढ़ने का इंतजार कर रहा है। कृपया उसे जाने दो... लगता है उसने सुरक्षा जांच भी पास कर ली है।'

End of Feed