Video: नहर में गिरा तेंदुए का बच्चा, बांस के सहारे आया बाहर, ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित जंगल लौटा

नैनीताल के कालाढूंगी में तेंदुए का एक बच्चा बौर नहर में गिर गया। ग्रामीणों ने बांस की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद उसकी मां उसे जंगल में ले गई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ तेज बहाव वाले नहर में गिर गया है और वह एक बांस पकड़कर लटका हुआ है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @KumaonJagran नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी की है। जहां एक तेंदुए का बच्चा अचानक बौर नहर में गिर गया। पानी में फंसे बच्चे को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने मिलकर ऐसी जुगत लगाई कि तेंदुए का बच्चा सुरक्षित बाहर निकल आया।

leopard cub canal rescue viral video

नहर में गिरा तेंदुए का बच्चा, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू (X/@KumaonJagran)

बौर नहर में गिरा तेंदुए का बच्चा

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण नहर के किनारे जमा दिखाई दे रहे हैं और एक छोटे से तेंदुए के बच्चे को पानी से बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुए का बच्चा कालाढूंगी इलाके में बहने वाली बौर नहर में गिर गया था। सुबह के समय जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो वह पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था लेकिन नहर की ऊंची और फिसलन भरी दीवारों के कारण उसके लिए बाहर आना आसान नहीं था।

End of Feed