'कबूतरी बोले कबूतर से...', गाने पर छोटे से बच्चे ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे 'बॉलीवुड का बाप'

सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का की साल 1997 की फिल्म का गाना 'कबूतरी बोले कबूतर से' पर क्या बेहतरीन डांस स्टेप कर रहा है। आप भी देखकर दीवाने हो जाएंगे।

Viral Video: मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का की साल 1997 में आई बॉलीवुड फिल्म 'सूरज' तो देखी ही होगी। हो सकता है कुछ लोगों ने ना भी देखी हो। पर उस फिल्म का एक गाना आज भी लोगों के घरों में बजता हुआ सुनाई दे जाता है। गाने के बोल हैं 'कबूतरी बोले कबूतर से, कबूतर से...मुझे छेड़ ना छत के ऊपर से', अब इस गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा बेहतरीन डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चे ने सफेद और नीले कलर की टी-शर्ट और पेंट पहन रखा है।

kabutari bole kabutar se

सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे 'बॉलीवुड का बाप' (Instagram/@sindu_dada)

End of Feed