K2 की चोटी पर पहुंचकर किए Push-ups, 8611 मीटर की ऊंचाई पर शेरपा ने दिखाया दम, देखें Video

नेपाल के एक पर्वतारोही ने 8,611 मीटर ऊंची K2 की चोटी पर पहुंचकर Push-ups किए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुनिया की ऊंची चोटियों पर पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है लेकिन कुछ पर्वतारोही अपनी मंजिल तक पहुंचने के बाद भी ऐसा काम कर देते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही कुछ नेपाली पर्वतारोही छिरिंग नामगेल शेरपा ने किया। साल 2021 की गर्मियों में K2 की चोटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां Push-ups किए। जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। खास बात यह है कि K2 समुद्र तल से 8,611 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।

k2 summit push ups chhring namgel sherpa viral Video

K2 की ऊंची चोटी पर पुश-अप्स करते हुए नेपाली पर्वतारोह (Instagram/@adultsociety)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

K2 की चोटी पर किए Push-ups

छिरिंग नामगेल शेरपा ने K2 के शिखर पर पहुंचने के बाद अपनी शारीरिक ताकत का अनोखा प्रदर्शन किया। इतनी ऊंचाई पर जहां सामान्य इंसान के लिए सांस लेना और कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो सकता है, वहां उन्होंने Push-ups करके सभी को चौंका दिया। यह सिर्फ ताकत दिखाने वाला स्टंट नहीं था, बल्कि उनके फिटनेस लेवल और लंबे समय की तैयारी को भी दिखाता है। K2 पर चढ़ाई करना दुनिया के सबसे कठिन पर्वतारोहण अभियानों में गिना जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए सिर्फ मजबूत शरीर ही नहीं, बल्कि मजबूत मानसिक क्षमता और लंबे अनुभव की भी जरूरत होती है।

End of Feed