Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ (Jugaad Video) का महारथी कहा जाता है। इंडिया में जुगाड़ बनाने वालों की कमी नहीं है। किस तरह कम संसाधन में लोग देसी जुगाड़ लगाकर बड़े से बड़ा काम बड़ी आसानी से कर लेते हैं, उसे देखकर बड़ी-बड़े इंजीनियर भी फेल हो गएं। इसी क्रम में एक देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सिलाई मशीन से कॉफी बनाने का देसी जुगाड़ (इंस्टाग्राम)
कभी देखा है ऐसा जुगाड़ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सिलाई मशीन (Sewing Machine) को देसी जुगाड़ से कॉफी मशीन में कनवर्ट कर डाला। इस मशीन का इस्तेमाल कर वह धड़ल्ले से झाग वाली कॉफी बनाता नजर आ रहा है। इस शख्स का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर एक बार को आपको चक्कर आ जाएगा। आप देख सकते हैं कि युवक ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करके सिलाई मशीन को कॉफी मशीन बना दिया है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक ने सिलाई मशीन के एक सिरे पर देसी जुगाड़ से कॉफी बीटर लगा दिया है। कॉफी बीटर को मशीन में ऐसे फिट कर रखा है कि वह कॉफी फेंटने में मदद कर रहा है। कॉफी देखकर आपको जरा भी नहीं लगेगा कि यह किसी जुगाड़ से बनाई गई है। ऐसा लगेगा यह कॉफी मशीन से ही तैयार की गई है। आप देख पाएंगे कि जुगाड़ वाली मशीन से परफेक्ट कॉफी बनकर तैयार हो रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर resep_inspirasi_debm नाम के यूजर ने शेयर किया है।
