वायरल न्यूज़

Video: बाघिन से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया शख्स, मोबाइल कैमरा ऑन करते ही जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे

Viral Video: शनिवार की शाम एसटीआर का दल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गश्ती कर रहा था। गश्ती के दौरान गार्ड ने शाकाहारी जीव-जंतुओं की जोर-जोर से चिल्लाहट की आवाज सुनी।

Image

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

Viral Video: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। शनिवार शाम सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में जहर घाट पर गश्त कर रहे एक गार्ड के सामने अचानक बाघिन आ गई। बाघिन को अपने सामने देख गार्ड की हालत खराब हो गई। हालांकि, गार्ड ने इस दौरान बहुत ही सूझ-बूझ से काम लिया। सबसे पहले गार्ड बाघिन को देखते ही पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करके बाघिन का वीडियो बनाने लगा।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ पर ही चढ़े-चढ़े ही गार्ड ने अपना सेल्फी वीडियो भी बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम एसटीआर का दल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गश्ती कर रहा था। गश्ती के दौरान गार्ड ने शाकाहारी जीव-जंतुओं की जोर-जोर से चिल्लाहट की आवाज सुनी। यह आवाज इस बात का संकेत थी कि आस-पास कोई हिंसक जीव है। दरअसल, मांसाहारी जीवों को अपने आसपास देखते ही शाकाहारी जीव-जंतु तेज आवाज में कॉलिंग करने लगते हैं। देखें वीडियो-

गार्ड को जैसे ही इस बात का आभास हुआ, वह अपनी जान बचाने के लिए झट से एक पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसे कुछ ही दूर पर बाघिन नजर आई। आप वीडियो में देख सकते हैं कि मौत गार्ड के कुछ पल ही दूर थी। यह देखकर गार्ड की हालत खराब हो रही थी। हालांकि, गार्ड ने समझदारी दिखाई और किसी तरह की आवाज नहीं की। आप देख सकते हैं कि गार्ड का बचने के लिए पेड़ का सहारा लेना कारगर साबित हुआ। शायद उसे बाघिन देख नहीं पाई और वहां से चलती बनी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article