वायरल न्यूज़

VIDEO: भैंसों को देखकर मरने का नाटक करने लगा शेर, मगर फिर भी हो गई पिटाई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 28, 2024, 11:49 AM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि भैंसों से बचने के लिए जंगल का राजा शेर मरने का नाटक करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। मगर फिर भी बेचारे के साथ जो हुआ सोच भी नहीं सकते हैं।

Image

भैंसों के झुंड ने शेर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। (Photo/YouTube)

Animal Fight Video: जंगल का नाम सुनते ही दिमाग में शेर की छवि अपने आप बन जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शेर को जंगल का राजा माना जाता है। जंगल में शेर एक ऐसा शिकारी है जो बड़े-बड़े जानवरों का भी शिकार कर लेता है। शेर वो जानवर है जो झुंड से शिकार दबोचने की ताकत और हिम्मत रखता है। इसकी एक दहाड़ ही दूसरों जानवरों की हालत पतली कर देती है। मगर आपने कभी उसी शेर को डरते हुए देखा है। डर भी ऐसा की अपने शिकार को देखकर ही मरने का नाटक करना पड़ जाए। सुनकर यकीन करना मुश्किल होता है मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

मरने का नाटक करने लगा शेर

मरने का नाटक करने वाले इस शेर का वीडियो किसी को भी हैरान कर देगा। शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि शिकार की तलाश में शेर जंगल में टहल रहा है। तभी उसे शिकार आने की आहट हुई और शिकार घात लगाकर बैठ गया। मगर जैसे ही शिकार सामने आया शेर का दिमाग घूम गया। दरअसल सामने एक शिकार नहीं बल्किल पूरा भैंसों का झुंड था। अब भैंसों की फौज देखकर शिकारी शेर की हालत पतली हो गई। शेर की समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। मगर इसी बीच उसने दिमाग लगाया और वहीं मरने का नाटक करने लगा।

यूट्यूब पर देखिए वीडियो

मगर भैंसों के सामने शेर की ये चालाकी भी काम नहीं आई। इसमें देखेंगे कि थोड़ी ही देर में पूरे झुंड ने शेर को घेर लिया। अब भैंसों ने एक के बाद एक शेर पर हमला कर दिया। देखकर हैरान हो जाएंगे कि भैंसों की फौज ने मिलकर शेर की ऐसी पिटाई की कि बेचारा दोबारा ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाया। मालूम हो कि शेर पर हमला करते हुए भैंसों का ये वीडियो यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के चैनल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article