Video: बाइक चोरी होने से बचाने के लिए बंदे ने हैंडल में फिट कर दिया लॉक, जबरदस्त हैक देख बड़े-बड़े चोर भी होंगे हैरान

Desi Jugaad Video: आप देख पाएंगे कि बंदा अपनी बाइक के एक्सीलेरेटर वाले हैंडल में अजीबीगरीब प्रयोग कर रहा है। पहली नजर में लोगों को लगेगा कि बंदा अपनी बाइक में कोई मरम्मत का कार्य कर रहा है। हालांकि, अगले ही पल लोगों को पूरा माजरा समझ आ जाता है।

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई जुगाड़ वीडियो सामने आता है। ज्यादातर जुगाड़ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें कोई न कोई कठिन काम देसी जुगाड़ की सहायता से आसानी से करता देखा जाता है। दूसरी तरफ इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी बाइक को चोरी से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर चोरों को उनकी नानी याद आ जाएगी और हो सकता है कि वह चोरी करना भी भूल जाएंगे।

End of Feed