Viral Video: कुएं में फंसा था तेंदुआ, बाहर निकालने के लिए लोगों का अनोखा देसी जुगाड़, देखकर रह जाएंगे दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 03:51 PM IST

कुएं में फंसे तेंदुए को बाहर निकालने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने किया कुछ अतरंगी देसी जुगाड़ किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुएं में फंसा तेंदुआ
  • बाहर निकालने के लिएलोगों ने भिड़ाया देसी जुगाड़
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Leopard Viral Video: वन मंडल के लोग अक्सर ऐसे बहादुरी-भरे काम करते रहते हैं, जिसकी चर्चा दूर- दूर तक फैलती है। वन मंडल की ऐसी ही एक बहादूरी-भरे कारनामे की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। लोग उनके इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। दरअसल, एक तेंदुआ कुएं के अंदर फंस गया था। उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की गई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो अधिकारियों ने ऐसा देसी जुगाड़ भिड़ाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अधिकारियों की तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Feed