Jugaad Ka Video: लकड़ी से बच्चे ने बना दी धांसू साइकिल, वीडियो देख करेंगे सलाम

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 22, 2022, 12:47 PM IST

Jugaad Ka Viral Video: आज कल जुगाड़ से लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिस देखकर दुनिया दंग रह जाती है। एक बच्चे ने जुगाड़ से ऐसी साइकिल बना दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने जुगाड़ से बना दी मजेदार साइकिल
  • जुगाड़ देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Jugaad Ka Viral Video: देश-दुनिया में इन दिनों 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' की डिमांड लगातार बढ़ रही है। जुगाड़ (Jugaad Ka Video) का इस्तेमाल कर लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना रहे हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और धांसू वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप झटका खा जाएंगे। इतना ही नहीं आइडिए को सलाम भी करेंगे।

Jugaad Video

क्या धांसू जुगाड़ है भाई...(Photo Credit- Instagram)

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चे ने किस तरह लकड़ी का इस्तेमाल करके जुगाड़ (Jugaad Video) से धांसू साइकिल बना दी है। हैंडल से लेकर सीट तक में बच्चे ने लकड़ी का इस्तेमाल किया है। बस अलग उसने केवल दो टायर और पहिए लगाए हैं। साइकिल दिखने में काफी यूनिक और मजेदार लग रहा है। इतना ही नहीं बच्चा मजे से उस साइकिल को चला भी रहा है। जुगाड़ का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed