Dubai Girl Viral Video: आमतौर पर जब लोग ज्यादा कमाने लगते हैं और किसी बेहतर जगह पर बस जाते हैं तो उनकी यात्रा एक सफलता की कहानी बन जाती है। लेकिन जब इस महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ तो यह एक शिकायत की कहानी बन गई। दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी वर्तमान जिंदगी के बारे में शिकायत की।
दुबई में रहने वाली भारतीय महिला का वीडियो वायरल(Instagram/@seemapurohit018)
'पहले से ज्यादा कमा रही है, लेकिन खुश नहीं है'
यह गुस्सा असल में इस बारे में था कि उसे 5 साल पहले की अपनी जिंदगी कितनी याद आती है। महिला के वीडियो क्लिप के मुताबिक बात करें तो 5 साल पहले वह बेंगलुरु में एक पीजी में रहती थी। 18000 रुपये कमाती थी। उसके दोस्त थे, खरीदारी करने, क्लबों में मौज-मस्ती करने का समय था और भी बहुत कुछ। 5 साल बाद वह दुबई में है। पहले से ज्यादा कमा रही है, लेकिन खुश नहीं है।
'दुबई में हूं, पर उतनी खुश नहीं हूं'
उसने क्या कुछ कहा पढ़िए उसकी सोशल मीडिया पोस्ट की पूरी बातें: "बैंगलोर में मेरी सिर्फ 18 हजार रुपये सैलरी थी। मेरी फर्स्ट जॉब की। जब मुझे अपनी पहली सैलरी मिली तो मैं अपने आपको दुनिया की सबसे अमीर लड़की मानती थी। क्योंकि मैं अपने पीजी का रेंट दे देती थी, स्ट्रीट शॉपिंग कर लेती थी। भरपूर खाना मंगवाती थी ऑफिस की कैंटीन से और हर हफ्ते क्लब भी चली जाती थी। उसके बाद भी मैं दो-तीन हजार रुपये बचा लेती थी मैं। तो मुझे लाइफ से कोई शिकायत ही नहीं थी। मतलब कोई कुछ भी करे मुझे किसी से कोई पॉब्लम नहीं थी। अपनी सैलरी से खुश, अपनी लाइफ से खुश। जहां में रह रही थी पीजी में एकदम खुश। इतने सारे फ्रेंड बन गए थे ऑफिस में मैं खुश थी। मैं इस प्लेनेट की सबसे खुश महिला थी। इसके बाद मैंने एक रेस जॉइन कर ली। आज 5 साल के बाद उश 18 हजार से कई गुणा ज्यादा कमा रही हूं। दुबई में हूं। पर उतनी खुश नहीं हूं, जितनी तब थी। मैं नहीं जानती ये कैसी रेस है। पूरा मूड खराब कर दिया। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर आप बताइये कैसा महसूस करते हैं।"
