Dance Video: जापानी महिलाओं ने हिंदी गाने पर किया ऐसा डांस, मूव्स देख यूजर्स बोले - अति सुंदर

इंस्टाग्राम पर दो जापानी महिलाओं का डांस काफी वायरल हो रहा है, जिनके मूव्स किसी हीरोइन से कम नहीं है। ऐसे में यूजर्स भी दोनों जापानी महिलाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जापानी महिलाओं ने किया डांस
  • डांस कर मचाया इंटरनेट पर तहलका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Japanese Woman Dance Video: भारतीय गानों पर जितना भारत के लोग थिरकना पसंद करते हैं, उससे कई ज्यादा विदेशी भी थिरकने की चाह रखते हैं। इंटरनेट पर भी अक्सर विदेशियों के डांस के वीडियो सामने आते रहते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो बेहद ही कमाल का है। इस वीडियो में दो जापानी महिलाओं कमाल का डांस कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो जापानी महिलाएं गजब का डांस कर रही हैं, जिन्हें देख यूजर्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान दोनों ने बुखार एल्बम के गाने पर डांस किया है, जो इतना जोरदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे। दोनों के डांस के स्टेप देख ऐसा लगेगा जैसे वह कोई कोरियोग्राफर हो। लोगों का कहना है कि इन दोनों के डांस के आगे कई हीरोइन भी फेल हो जाएंगी।

End of Feed