इस जापानी फैमिली ने पहली बार चखा 'हाजमोला' का स्‍वाद, चटकारे लेते ही ऐसी हो गई शक्‍ल, देखें मजेदार VIDEO

Viral Video: इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को koki_shishido नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लड़का हाथ में हाजमोला की बोतल लेकर दादा-दादी, भइया-भाभी और कुछ कुछ दोस्‍तों को एक-एक हाजमोला की टैबलेट दे देता है।

Viral Video: भारतीय व्‍यंजनों का बोलबाला पूरी दुनिया में देखने को मिलता है। हर भारतीय व्‍यंजन स्‍वाद से भरपूर तो होता ही है मगर उसको बनाने की रेसिपी भी एकदम अलग होती है। इसके अलावा उसी लजीज़ खाने को पचाने के लिए भी भारत में कई स्‍वादिष्‍ट टैबलेट्स आती हैं। इन टैबलेट्स में सबसे मशहूर नाम 'हाजमोला' का है। केवल भारत ही नहीं बल्कि, हाजमोला का जलवा तो आपको दुनिया के अन्‍य देशों में भी देखने को मिल जाएगा। हाल ही में एक जापानी परिवार ने हाजमोला टैबलेट्स का स्‍वाद चखा और उसके बाद प्रतिक्रिया दी वो काफी मजेदार थी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जापानी परिवार ने पहली बार चखा हाजमोला।

इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को koki_shishido नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लड़का हाथ में हाजमोला की बोतल लेकर दादा-दादी, भइया-भाभी और कुछ कुछ दोस्‍तों को एक-एक हाजमोला की टैबलेट दे देता है। इसके बाद एक-एक कर सभी लोग मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हैं। किसी को हाजमोला का टेस्‍ट कड़वा लगता है तो किसी को स्‍वाद काफी अजब लगता है। अंत में लड़का खुद पहले तो हाजमोला की सुगंध लेता है और फिर चार टैबलेट खा लेता है और मजेदार रिएक्‍शन देता है। कमेंट में शख्‍स ने लिखा है कि, 'भारत शुरुआती लोगों के लिए नहीं है। आपने कर दिखाया!! जापानी लोगों ने भारतीय उत्पाद आजमाया भाग 5.'

End of Feed