ऐसी होती है जापान की महिला जेल, घूमने गई लड़की ने Video में दिखाया अंदर का नजारा, देख हैरान रह गए लोग

वायरल न्यूज (Viral News): जापान की महिला जेल का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंदर का नजारा देख लोग हैरान हैं।

जेल का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में गंदगी, भीड़ और डरावना माहौल आ जाता है लेकिन जापान की एक महिला जेल का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने लोगों के दिमाग में जेल की तस्वीरों को बदल कर रख दिया है। इस वीडियो में दिख रही जापान की जेल के नजारे लोगों को हैरान कर दे रहे हैं।

Japan women prison viral video

जापान की महिला जेल का नजारा (Instagram/@hanacocoaa)

लड़की ने किया महिला जेल का दौरा

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर अमेरिकी पत्रकार हानाको मोंटगोमरी ने अपने अकाउंट @hanacocoaa से शेयर किया गया है। जिसमें वे जापान की सबसे बड़ी महिला जेल तोचिगी महिला जेल का दौरा करती नजर आ रही हैं। जब उन्होंने उस जेल का नजारा देखा तो वह खुद भी चौंक गईं। दरअसल, यहां का माहौल किसी होटल या नर्सिंग होम जैसा साफ-सुथरा और बेहद ही शांत नजर आ रहा है। हानाको ने अपने इस वीडियो में बताया कि जेल के अंदर इतनी सफाई है कि यहां के फर्श बिल्कुल शीशे की तरह चमक रहे थे। हर एक चीज अपनी जगह पर रखी हुई थी और पूरा माहौल बेहद शांत लग रहा था।

End of Feed