जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में कृष्ण की झांकियां सजाई जाती हैं। बच्चे भी कान्हा का रूप धारण करके इस त्योहार की खुशी में शामिल होते हैं लेकिन इस बार एक बच्चे का जन्माष्टमी लुक लोगों का दिल जीत रहा है। बच्चे ने सिर्फ भगवान कृष्ण की पोशाक नहीं पहनी, बल्कि कृष्ण के जन्म से जुड़ी एक पूरी कहानी को अपने रूप में दिखाने की कोशिश की है। उसकी तस्वीर देखकर पहली नजर में ही लोगों का ध्यान उसकी मासूमियत और शानदार कॉस्ट्यूम पर चला जाता है।
जन्माष्टमी पर इस बच्चे का कॉस्ट्यूम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (X/@sathyashrii)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कॉस्ट्यूम में दिखी पूरी कहानी
बच्चे को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में तैयार किया गया है। उसके आसपास ऐसा दृश्य बनाया गया है, जो कृष्ण जन्म की प्रसिद्ध कहानी की याद दिलाता है। इस कॉस्ट्यूम में भक्ति के साथ-साथ क्रिएटिविटी भी साफ दिखाई देती है। कहानी के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, तब उनके पिता वासुदेव उन्हें कंस से बचाकर गोकुल ले जा रहे थे। उस समय उन्हें यमुना नदी को पार करना पड़ा था। यह सफर बेहद मुश्किल था, लेकिन वासुदेव ने हिम्मत नहीं छोड़ी। इसी दौरान भगवान कृष्ण की रक्षा के लिए शेषनाग ने अपने फन फैलाकर उनके ऊपर छतरी जैसी सुरक्षा दी। यही खूबसूरत नजारे को इस बच्चे ने अपने कॉस्ट्यूम में दिखाने की कोशिश की है।
नन्हे कृष्ण का प्यारा रूप
बच्चे को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह खुद उस पौराणिक कहानी का हिस्सा बन गया हो। सबसे खास बात यह है कि इस पूरे रूप को बेहद मासूम और प्यारे अंदाज में तैयार किया गया है। बच्चेpaकी मासूमियत और कॉस्ट्यूम की क्रिएटिविटी मिलकर तस्वीर को और खास बना देती है। जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों का कृष्ण बनना वैसे तो आम बात है, लेकिन इस तरह पूरी कहानी को कॉस्ट्यूम के जरिए दिखाना काफी अलग है। यही वजह है कि नन्हे कान्हा का यह रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिलहाल, बच्चे का यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) के सभी प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @sathyashrii नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
