OMG! 69 साल की महिला के पेट से निकला 'जुड़वां बच्चे' जितना बड़ा ट्यूमर, डॉक्टर भी रह गए दंग

69 year old woman tumor surgery: इटली में डॉक्टरों ने 69 साल की एक महिला के पेट से 28 सेंटीमीटर का ओवेरियन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया, जिसका साइड पूरे समय के बच्चे जैसा और वजन करीब 6 किलो था। ट्यूमर आंतों पर दबाव डालने लगा था, जिससे अचानक गंभीर लक्षण दिखाई दिए। लगभग 6 घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली।

69 year old woman tumor surgery: इटली में डॉक्टरों ने 69 वर्षीय महिला के पेट से एक बेहद बड़ा ओवेरियन ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई। हैरानी की बात यह है कि महिला को महीनों तक इस ट्यूमर के बारे में पता ही नहीं था। उसके पेट के अंदर यह गांठ लगातार बढ़ती रही और उसे इसका अंदाजा भी नहीं हुआ। जब ट्यूमर इतना बड़ा हो गया कि उसने उसकी आंतों और कोलन पर दबाव डालना शुरू किया, तब गंभीर समस्या सामने आई। अचानक उसे तेज दर्द, पेट फूलना और आंतों में रुकावट जैसे लक्षण होने लगे, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

69 year old woman tumor surgery

69 साल की महिला के पेट से निकला 'जुड़वां बच्चे' जितना बड़ा ट्यूमर (फोटो:एआई)

जांच में पता चला कि महिला के पेट में 28 सेंटीमीटर का ट्यूमर था, जो एक पूरे समय के बच्चे के आकार के बराबर था। एनटीके के मुताबिक डॉक्टरों ने इसका वजन लगभग 6 किलोग्राम बताया था। अस्पताल ने बताया कि यह ट्यूमर आकार में इतना बड़ा था कि यह “पूर्ण अवधि के जुड़वां गर्भावस्था” जितना लग रहा था। स्थिति गंभीर थी, इसलिए डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला किया। करीब छह घंटे तक चली जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ट्यूमर को हटा दिया।

End of Feed