OMG: बिना इंजन के पटरियों पर दौड़ती है भारत की यह ट्रेन, कहलाती है स्पीड की रानी

Interesting Facts: आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस ट्रेन में इंजन नहीं होता है। यह ट्रेन पूरी तरह ऑटोमेटिक है। इससे पहले भारतीय ट्रेनों में एक अलग इंजन कोच लगा होता था, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस में बुलेट ट्रेन या मेट्रो की ही तरह एंटीग्रेटेड यानी एकीकृत इंजन होता है। यह इंजन हर कोच के साथ लगा होता है।

Interesting Facts: भारत में हर दिन 13 हजार से अधिक यात्री ट्रेनें चलती हैं। भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल सेवा है। भारत में कई ट्रेनें 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती हैं। वहीं आज हम आपको भारत की एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना इंजन के पटरियों पर दौड़ती है। आप सोच रहे होंगे कि यह ट्रेन ज्यादा तेज नहीं चलती होगी तो बता दें कि यह देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन भी है। अपनी तेज गति के कारण यह स्पीड की रानी कहलाती है।

Vande Bharat

वंदे भारत (फोटो साभार- iStock)

बिना इंजन के पटरियों पर दौड़ती है यह ट्रेन

हम जिस ट्रेन के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम वंदे भारत एक्सप्रेस है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस ट्रेन में इंजन नहीं होता है। यह ट्रेन पूरी तरह ऑटोमेटिक है। इससे पहले भारतीय ट्रेनों में एक अलग इंजन कोच लगा होता था, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस में बुलेट ट्रेन या मेट्रो की ही तरह एंटीग्रेटेड यानी एकीकृत इंजन होता है। यह इंजन हर कोच के साथ लगा होता है। इस इंजनलेस इलेक्ट्रिक ट्रेन को चलाने के लिए पूरा सिस्टम इसकी बोगियों में ही फिट है।

End of Feed