VIDEO: मौत के मुंह में हाथ डालने जैसा काम! शख्स ने एक साथ दो जहरीले कोबरा सांप को कुछ यूं किया काबू

एक स्नेक कैचर का दो विशाल कोबरा को स्टिक और हाथों से संभालते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। फन फैलाए सांपों के सामने शख्स का शांत अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए।

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों और सांपों से जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंडियन स्नेक कैचर दो बड़े कोबरा सांपों को एक साथ नंगे हाथों काबू करते नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सांप एक दीवार पर फन फैलाए बैठे हैं, जबकि स्नेक कैचर बेहद शांत अंदाज में उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करता दिख रहा है।

indian snake catcher handles two cobras viral video

शख्स ने एक साथ दो कोबरा सांपों को किया काबू (X/@awkwardgoogle)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दो विशाल कोबरा के सामने खड़ा था शख्स

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @awkwardgoogle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्नेक कैचर दो बड़े-बड़े कोबरा सांपों पर एक साथ काबू पाने की कोशिश कर रहा है। उसके पास एक छड़ी है, जिसकी मदद से वह सांपों को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। सांप अपने फन फैलाए हुए हैं और लगातार उस शख्स को डंसने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद भी स्नेक कैचर बिल्कुल नहीं घबराता। वह बिल्कुल शांत तरीके से उन दोनों सापों को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। थोड़ी देर की कोशिश के बाद आखिरकार वह स्नेक कैचर उन दोनों सांपों को कंट्रोल करने में कामयाब हो जाता है।

End of Feed