Indian Man in Pakistan: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तहलका मचा रहा है। दावे के अनुसार, यह वीडियो पाकिस्तान से सामने आया है। इस वीडियो को एक शख्स अपने कैमरे पर शूट करता नजर आ रहा है, जो इन दिनों पाकिस्तान में घूमने पहुंचा है। दरअसल, भारत का यह शख्स पाकिस्तान पहुंचा हुआ है और किसी झील के किनारे कैमरा ऑन करके व्लॉगिंग करता दिख रहा है। इस बीच भारतीय शख्स पाकिस्तान के लोगों के सामने कुछ ऐसा बताता है, जिसके बाद वहां मौजूद पाकिस्तानी उसकी खातिरदारी करने लगते हैं।
पाकिस्तान पहुंचा भारतीय शख्स (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे
वीडियो में आप देख पाएंगे कि भारत का रहने वाला शख्स पाकिस्तान पहुंचा है और किसी झील के किनारे व्लॉगिंग करना शुरू करता है। इसके बाद वह मौके पर मौजूद लोगों से बोट राइड के बारे में पूछता दिखाई देता है। इसके बाद एक शख्स बताता है कि बोट राइड का किराया 80 पाकिस्तानी रुपये है। आप देख पाएंगे कि दोनों के बीच बिल्कुल सामान्य तरीके से बातचीत आगे बढ़ती है। इसके बाद वहां मौजूद लोग भारतीय शख्स से पूछते हैं कि वह कहां से आया है? देखें वीडियो-
जैसे भी भारतीय शख्स बताता है कि वह भारत के उत्तर प्रदेश से आया है। वैसे ही पाकिस्तानी लोग खुश हो जाते हैं। इसके बाद भारत से अपने रिश्ते निकालने लगते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि पाकिस्तानी लोग भारतीय शख्स की खातिरदारी भी करने लगते हैं। लोगों के चेहरे पर हैरानी के साथ उत्सुकता भी दिखाई देती है। लोग मुस्कुराते हुए भारतीय शख्स से तरह-तरह के सवाल पूछते हैं। फिर बोट वाला भारतीय शख्स से इंडियन करेंसी के बारे में भी पूछता है। तब भारतीय शख्स उसे 100 रुपये का नोट दिखाता है और बताता है कि पाकिस्तान में इसकी कीमत तकरीबन 300 रुपये है। इसके बाद बोट वाला कहता है कि आप हमारे मेहमान हैं और फिर भारतीय शख्स को फ्री बोट राइड ऑफर करता है। यहां तक कि भारतीय शख्स ऑफर कुबूल भी कर लेता है। इस वीडियो को Rizwansidravlog नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
