Viral Video: पाकिस्तान पहुंचे भारतीय शख्स ने सामान खरीदकर दिया इंडियन रुपया, दुकानदार का अनोखा रिएक्शन हुआ वायरल

Viral Video: पाकिस्तानी शख्स फिर से उससे पूछता है कि क्या वह सच में भारत से आया है। इस पर भारतीय शख्स उसे बताता है कि हां वह भारत से ही आया है। तब पाकिस्तानी शख्स के चेहरे पर हल्की मुस्कान आती है। इसके बाद पाकिस्तानी शख्स उससे रुपये लेने से मना कर देता है। पाकिस्तानी शख्स कहता है कि वह उसका मेहमान है और पैसे नहीं लेगा।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट पर यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो कथित तौर पर पाकिस्तान से सामने आया है। वीडियो के अनुसार, एक भारतीय शख्स पाकिस्तान पहुंचा होता है। इस दौरान वह ठेले से एक सामान खरीदता नजर आता है। इसके बाद ठेले वाले को वह भारतीय रुपये देता है। जैसे ही पाकिस्तानी दुकानदार को भारतीय नोट दिखता है, उसका अजीबोगरीब रिएक्शन होता है।

Viral Video (41)

वीडियो वायरल (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि एक भारतीय शख्स पाकिस्तान घूमने गया है। इस दौरान सड़क पर चलते हुए उसे एक ठेले वाला दिखाई देता है। इसके बाद भारतीय शख्स उस ठेले वाले से सामान खरीदता है। इसके बाद उससे सामान की कीमत पूछता है। ठेले वाला उसे कीमत बताता है कि इस सामान के 50 रुपये हुए। इसके बाद भारतीय शख्स उसे 100 रुपये की भारतीय नोट पकड़ाता है। जैसे ही पाकिस्तानी शख्स भारतीय नोट देखता है, उसको कुछ समझ में नहीं आता कि क्या बोला जाए। वह काफी देर तक सोचता रह जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed