VIDEO: ‘भारत के लोग हाथ से क्यों खाते हैं?’ अमेरिकी के सवाल पर संजीव सान्याल का जवाब वायरल

अमेरिकी यूजर ने पूछा कि भारतीय हाथ से खाना क्यों खाते हैं? इस सवाल पर संजीव सान्याल के एक लाइन के जवाब ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

भारत में हाथ से खाना खाना कोई नई या अजीब बात नहीं है। कई भारतीय परिवारों में आज भी चावल-दाल, सब्जी-रोटी, करी और दूसरे पारंपरिक व्यंजन हाथ से ही खाए जाते हैं लेकिन दूसरे देश के लोगों के लिए हाथ से खाना थोड़ा अजीब है। उनके यहां शुरू से ही चम्मच, छुरी और कांटे से खाने का रिवाज है। ऐसे में जब एक अमेरिकी सोशल मीडिया यूजर ने भारतीयों के हाथ से खाना खाने पर सवाल पूछा, तो इस पर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई।

why indians eat with hands viral video

अमेरिकी यूजर के इस सवाल पर संजीव सान्याल ने दिया जवाब (X/@sanjeevsanyal)

अमेरिकी यूजर ने VIDEO शेयर कर पूछा था यह सवाल

दरअसल, फ्लोरिडा के एक सोशल मीडिया (Social Media) यूजर ने एक वीडियो शेयर किया था। देखते ही देखते उसका वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल किसी दक्षिण भारतीय शादी या पारंपरिक कार्यक्रम में हाथ से खाना खा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उस अमेरिकी यूजर ने सवाल किया कि, “भारत के लोग हाथ से खाना क्यों खाते हैं?”

End of Feed