आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो में एक समुद्र तट का नजारा दिखाया गया है, जहां लोग घूम रहे हैं, बच्चे खेल रहे हैं और नौजवान मस्ती कर रहे हैं लेकिन इस सुंदर जगह की असली तस्वीर जब लोगों को दिखी तो वो हैरान रह गए।
गंदे बीच का वीडियो हुआ वायरल (X/@theskindoctor13)
वीडियो में दिखा लोगों की लापरवाही का नतीजा
वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि एक समुद्री तट पर चारों तरफ कचरा ही कचरा फैला हुआ है। जहां प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, गंदे कपड़े और तरह-तरह के कूड़े समुद्र के पानी में तैरते दिख रहे हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि लोग इस गंदगी के बीच भी आराम से घूम रहे हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वीडियो देख लोगों ने इस हालात पर जताई चिंता
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @theskindoctor13 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अगर हमने अभी से अपनी आदतें नहीं बदलीं, तो आने वाली पीढ़ियों को और भी खराब हालात का सामना करना पड़ेगा।" वहीं दूसरे ने लिखा, "स्वच्छता सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है।"यहीं है हमारे देश की कड़वी सच्चाई
बता दें कि यह समस्या सिर्फ एक जगह की नहीं है, बल्कि यह हमारे पूरे देश की एक कड़वी सच्चाई है। आज नदी, नहर, समुद्र हर एक चीज को हम इंसानों ने प्रदूषित करके रख दिया है। इससे निपटने के लिए सरकार ने कई अभियान भी चलाए लेकिन जमीन पर हालात बहुत ज्यादा नहीं बदले। इसका सबसे बड़ा कारण भी आम लोगों की लापरवाही ही है। हम अक्सर घर के बाहर कचरा फेंक देते हैं और सोचते हैं कि यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है लेकिन असल में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने आसरास की जगहों को साफ-सुथरा रखें।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
