IND VS PAK : पाक की हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम की बहार, लोगों ने इस तरह लिए पाकिस्तानी टीम के मजे

पाकिस्तान टीम एशिया कप हार चुकी है और इस हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम आर्मी पाकिस्तानी टीम की तबीयत से धुलाई कर रही है। यूजर्स ने पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रउफ जो मैचे के दौरान बेवजह अपने तेवर दिखा रहे थे, उन्हें खूब ट्रोल किया हैं।

एशिया कप में भारत की शानदार जीत और पाकिस्तान की हार के बाद मीम आर्मी पूरे जोश में है और वे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और बेवजह के तेवर दिखाने वाले उनके खिलाड़ियों को तरीके से रगड़ रहे हैं। एक्स पर मजेदार मीम्स की बारिश करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तानी टीम की तसल्ली से धुलाई की है।

IND VS PAK Asia Cup Memes

सोशल मीडिया यूजर्स ने हारिस रऊफ को फील्ड मार्शल बनाने की कर दी मांग (X/@Vikrant_1589/@CricketCorners)

हारिस रऊफ को बनाया जाए फील्ड मार्शल

एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को भारत ने हरा दिया, जिसके बाद बेवजह के तेवर दिखाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ को सोशल मीडिया यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया। कई लोगों ने तो पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाते हुए असीम मुनीर की तरह ही हारिस रऊफ को भी प्रमोट कर फील्ड मार्शल बनाने की मांग कर दी।

End of Feed