Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं,जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर तो यूजर्स को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आलम ये है कि हर तरफ इस वीडियो की चर्चा हो रही है। क्योंकि, एक फ्रिज के अंदर शिवलिंग (Shivling Video) जैसी बर्फ की आकृति दिखाई दी, जिसकी तुलना लोग अमरनाथ हिमलिंग से कर रहे हैं।
फ्रिज के अंदर शिवलिंग जैसी आकृति (तस्वीर साभार- @piyushrai25)
ये भी पढ़ें - ट्रेन में खीरा बेचने वाले के पास से निकला iPhone, वीडियो वायरल होने पर लोग ले रहे जमकर मजे
हमारे आस-पास अक्सर ऐसी घटना घटती रहती है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं और सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से आया है, जहां एक ऐसी घटना घटी है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। क्योंकि, खेरिया मोड़ नगला भुजा क्षेत्र के एक घर में फ्रिज के अंदर अमरनाथ भगवान जैसी आकृति बन गई। इस नजारे को देखकर एक पल के लिए हर कोई चौंक गया। आलम ये है कि अब लोगों ने इसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। साथ ही हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। इतना ही नहीं इस आकृति पर लोग चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं और दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। हालांकि, टाइम्स नाउ नवभारत इस पूरे मामले की पुष्टि नहीं करता है। देखें वीडियो...
फ्रिज के अंदर शिवलिंग जैसी आकृति
इस अनोखे वीडियो ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर गदर मचा दिया है। लोग इस अनोखे वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'piyushrai25' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर दो घंटे के लिए अभी लाइट कट जाए, तो क्या होगा? कुछ भक्तों का कहना है कि घर बैठे बार बर्फानी का दर्शन। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
