यहां आसमान में रोज शाम को उतरती है 'लाल परियों' की फौज, नजारा देख आंखें खुली रह जाएंगी, देखें VIDEO

Viral Video: ब्राजील के पर्नाइबा डेल्टा से आया एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर शाम सूर्यास्त से ठीक पहले सैकड़ों 'गुआरॉस' पक्षी अपने घोंसलों में लौटते हैं। जब वे पेड़ों पर उतरते हैं, तो लगता है जैसे किसी ने आसमान में लाल रंग बिखेर दिया हो।

Viral Video: प्रकृति की खूबसूरती का कोई अंत नहीं है। इंटरनेट पर रोजाना कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि कुदरत के पास हर दिन नया सरप्राइज देने के लिए कितना कुछ है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में हाल ही में ब्राजील के पर्नाइबा डेल्टा से सामने आया एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ढलते सूरज की सुनहरी रोशनी के बीच सैकड़ों लाल रंग के पक्षी एक साथ उड़ान भर रहे हैं और हरे-भरे पेड़ों पर आकर बैठ रहे हैं।

End of Feed