चाय तो हर एक भारतीय के खून में दौड़ती है। यहां लोग सुबह उठते ही चाय पीना शुरू कर देते हैं। दिनभर की थकान मिटानी हो या फिर बैठकर गपशप करनी हो, हर समय लोग चाय लेकर बैठे रहते हैं। ऐसे में चाय को बनाने के भी लोगों ने कई तरीके निकाल रखे हैं। कोई दूध की चाय बना रहा है तो कोई नमक डालकर चाय बना रहा है। खैर, चाय कैसी भी बनानी हो, उसे बनाने के लिए लोग लगभग एक ही तरह के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं। चाय बनाने के लिए लोग अधिकतर पतीले का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी को प्रेशर कुकर पर चाय बनाते देखा है?
लड़के ने कुकर में बनाई चाय (Instagram/@mosrrat_creation_4)
ये भी पढ़ें: जुगाड़ शास्त्र की मदद से लड़के ने बनाई चाय, गैस-चूल्हा छोड़ किया आयरन प्रेस का इस्तेमाल
लड़के ने कुकर में बनाई चाय
जी हां! कुकर में चाय बनाते हुए, अगर नहीं देखा तो आज इस वायरल वीडियो में इस लड़के को बनाते हुए देख लीजिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लड़के ने चाय बनाने के तरीके को 'निंजा लेवल' पर पहुंचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का गैस चूल्हे पर सबसे पहले कुकर चढ़ाता है, उसमें वह पहले पानी को गर्म करता है, फिर वह उसमें चायपत्ती, दूध और चीनी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देता है और कुकर को सीटी लगाने के लिए छोड़ देता है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
थोड़ी देर बाद कुकर से दो सीटी भी आ जाती है। फिर वह लड़का कुकर को खोलकर अंदर बनी चाय को एक कप में छान लेता है और फिर वह चुस्कियां लगाने लगता है। इस कुकर वाली चाय का वीडियो इंस्टाग्राम पर @mosrrat_creation_4 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही ये 'कुकर वाली चाय' को देखकर एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "देख बहन, इतने दिनों से हमलोग गलत तरीके से चाय बना रहे हैं।" दूसरे ने पूछा, "चाय में कितनी सीटी लगवानी है?" तीसरे ने लिखा, "अगर कोई 4 टाइम चाय पीता होगा तो उसका पूरा दिन कुकर धोने में ही निकल जाएगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
