Viral Video: हम जब भी ज्वेलरी शॉप पर जाते हैं, तो शोकेस में सजे सोने-चांदी के गहने देखकर हमारी आंखें खुली की खुली रह जाती है। उनकी चमक और नक्काशी इतनी परफेक्ट होती है कि हम सोचते हैं कि इन्हें मशीन से बनाया गया होगा। लेकिन, क्या आपने कभी अपनी आंखों से देखा है कि हाथ से सोने की चेन या ब्रेसलेट कैसे बनता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुशल कारीगर सोने के बिस्किट और टुकड़ों से एक बेहद खूबसूरत और रॉयल ब्रेसलेट बनाता नजर आ रहा है।
सोने की चेन बनाने का तरीका (तस्वीर साभार- @hamro_jewllery_workshop)
वायरल वीडियो की शुरुआत में सुनार सोने के कुछ छोटे-छोटे टुकड़ों और मोतियों को एक ट्रे में रखता है। सुनार सबसे पहले ब्लोटॉर्च की मदद से सोने के टुकड़ों को तेज आंच पर लाल होने तक गर्म करता है, जिससे सोना पिघलकर एक जगह इकट्ठा हो जाता है। पिघले हुए लाल सोने को ठंडे पानी में डालकर सख्त किया जाता है। फिर हथौड़े की मार से उसे एक सीधा आकार दिया जाता है। इसके बाद मशीन और ड्रॉ-प्लेट का इस्तेमाल करके सोने के उस टुकड़े को खींचकर एकदम पतला और मजबूत तार बनाया जाता है। पतले तार को एक लोहे की रोड पर लपेटकर स्प्रिंग जैसा रोल बनाया जाता है। फिर कटर की मदद से काट-काटकर सैकड़ों छोटे-छोटे गोल्ड रिंग्स तैयार किए जाते हैं। सुनार प्लकर्स की मदद से दो-दो रिंग्स को आपस में जोड़ता जाता है और फिर उन्हें आग से सोल्डर करके पक्का करता है। कड़ियों को आपस में मोड़ने के बाद उसे दबाया जाता है, जिससे ब्रेसलेट का खास डिजाइन उभर कर आता है। देखें वीडियो...
कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा
इस मेकिंग वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को hamro_jewllery_workshop नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को मिलियन में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, पांच मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडिय को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स सुनार के धैर्य और हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि मशीनी दौर में भी इस तरह का हस्तशिल्प देखना अपने आप में एक सुकून देने वाला अनुभव है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
