घोंघा कैसे खाता है खाना, इस क्यूट से वायरल Video में देखिए अनोखा नजारा

सोशल मीडिया पर इस समय एक घोंघे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह छोटा सा जीव बड़े मजे के साथ खाना खाता हुई दिखाई देता है। 14 सेकंड के इस वायरल वीडियो को देख आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी यहां पर आपको फनी वीडियो, कभी डांस, तो कभी जुगाड़ वाली कई वीडियो देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा जंगली जीवों की भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। इसी कड़ी में इस इंटरनेट पर घोंघा नामक एक जीव का वीडियो वायरल हो रहा है।

Snail viral video

घोंघा कैसे खाता है यहां पर देखिए (फोटो-X/@Sheetal2242)

जिसमें वह बहुत मजे और आराम से खाता हुआ दिखाई दे रहा है। 14 सेकंड के इस वायरल वीडियो में हम देखते हैं कि घोंघा अपने खोल से बाहर आया हुआ है और बहुत ही मजेदार तरीके से वह खाता हुआ दिखाई दे रहा है। घोंघा एक छोटा और धीमी गति से चलने वाला जीव है। जो चट्टानों तथा लकड़ी के लठ्ठों के नीचे आराम करता है । यह एक शाकाहारी जीव है। वे पत्तियां, सब्जियां और छोटे पौधे खाते हैं। यह अपनी कठोर खोल के लिए फेमस है।

End of Feed