स्विंग और स्पिन का असली खेल! फैक्ट्री में ऐसे बनती है क्रिकेट बॉल, वीडियो हुआ वायरल

Cricket ball making process: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में क्रिकेट गेंद बनाने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है। इसमें बताया गया है कि कैसे कॉर्क, धागों और चमड़े की मदद से गेंद तैयार की जाती है। खासतौर पर उसकी सिलाई यानी सीम ही गेंद को स्विंग और स्पिन कराने में अहम भूमिका निभाती है।

How cricket ball is made: क्रिकेट का मैच जब भी रोमांचक होता है, चौके-छक्के लगते हैं या गेंदबाज विकेट लेकर मैच पलट देता है तो उस खेल का सबसे अहम हिस्सा होती है एक छोटी-सी क्रिकेट गेंद। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि क्रिकेट बॉल फैक्ट्री में कैसे बनाई जाती है। इस वीडियो को देखकर लोग समझ पा रहे हैं कि गेंद (cricket ball kaise banta hai) के पीछे कितनी मेहनत और बारीकी छिपी होती है। क्रिकेट गेंद बनाने की प्रक्रिया बहुत ही सावधानी से शुरू होती है। सबसे पहले गेंद के अंदर का हिस्सा तैयार किया जाता है।

viral cricket video

एक गेंद के पीछे इतनी मेहनत! (Instagram/ thegreatindianfoodie)

इसके लिए कॉर्क (एक खास तरह की हल्की लकड़ी), धागे और कई परतों का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी चीजों को इस तरह जोड़ा जाता है कि गेंद मजबूत बने और लंबे समय तक अपना आकार बनाए रखे। यही अंदरूनी ढांचा गेंद को सही वजन और मजबूती देता है। इसके बाद आता है गेंद के बाहरी हिस्से का काम, जो असल में सबसे अहम माना जाता है। गेंद (cricket ball factory video) को चमड़े (लेदर) से ढका जाता है। इस चमड़े को खास तरीके से काटकर उसके टुकड़ों को हाथ से सिलाई करके जोड़ा जाता है। यह सिलाई ही गेंद की “सीम” बनाती है, जो क्रिकेट बॉल की पहचान होती है।

End of Feed