Holi Festival Funny Video: बीते सोमवार को होली का पर्व मनाया गया। देशभर में इसकी धूम देखी गई। इस त्योहार पर कई सारे वीडियो भी वायरल हुए, जो काफी फनी थे। इन्हीं में से एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में एक भाभी लूना चलाती नजर आ रही हैं और उनके साथ कुछ युवक छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। यह मजेदार वीडियो बनारस का बताया जा रहा है।
होली पर लूना चलाती भाभी से छेड़छाड़ का फनी वीडियो (Photo Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप एक भाभी को लूना चलाते देख रहे हैं। ऐसे में पीछे से एक युवक बाइक से आता है और भाभी के साथ छेड़छाड़ करने लगता है। ऐसे में भाभी को देखने के लिए जैसे ही वह अपनी बाइक आगे करता है, उसके बाद भाभी का चेहरा देख वह दंग रह जाता है। दरअसल, भाभी की ड्रेस में कोई महिला नहीं बल्कि एक लड़का होता है, जो होली के रंग में रंगकर मस्ती करते हुए कहीं जा रहा होता है।
होली पर लूना चलाती भाभी से छेड़छाड़ का फनी वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ई बनारस हव गुरु, यहां यही होला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो भौजी नहीं भैया निकला। बता दें, इस वीडियो को 'karanveer_5055' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 11 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
