Most Frying Pans Rolled World Records: दुनियाभर में मजबूत लोगों की कमी नहीं है। कुछ तो ऐसे हैं, जिन्हें भगवान 100 लोगों की एकसाथ शक्ति देकर पृथ्वी पर भेजा है। ऐसे लोगों के कई सारे वीडियो (Viral Video) भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं, जिनमें कुछ लोग लोहा को भी प्लास्टिक समझकर मोड़ देते हैं और उसके साथ ऐसा कारनामा करते हैं, जिसे देखकर खुद की आंखों पर ही भरोसा नहीं होगा।
एक मिनट में 10-10 फ्राइंग पैन मोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Photo Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दो महिलाएं नजर आएंगी। इन दोनों महिलाओं ने एक मिनट में 10-10 फ्राइंग पैन मोड़ दिया। ऐसा कर महिलाओं ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इन महिलाओं के वीडियो को देखकर यूजर्स भी दंग रह गए। उनका कहना है कि ये महिलाएं लोहे को भी पिघला दें। इन महिलाओं का कारनामा अब देश-दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक मिनट में 10-10 फ्राइंग पैन मोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये महिला है या हथौड़ा समझ नहीं आ रहा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये झांसी की रानी हैं। बता दें, इस वीडियो को 'guinnessworldrecords' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.96 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
