Viral Video: बकरीद आने वाला है और उससे पहले कुर्बानी दिए जाने वाले पशुओं का बाजार पूरी तरह गुलजार है। पशुओं के इस बाजार में चारों तरफ लोग जानवरों का मोलभाव करते और उनके नस्ल और कीमत समेत अन्य जानकारियां लेते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भी इन दिनों पशुओं का बाजार गर्म है। बाजार में लोगों की भीड़ देख ऐसा लग रहा है जैसे इस बार पशुपालकों को अपनी मेहनत का मीठा फल मिलने वाला है। बाजार में चारों तरफ लोगों की भीड़ नजर आ रही है।
सुल्तान नाम का यह भैंसा बना बाजार का 'सुपरस्टार' (Times Now Navbharat)
भैंसे का ठाठ देख आप भी कहेंगे, 'वाह भाई वाह!'
इसी बीच हापुड़ के बाजार में भीड़ का एक हिस्सा एक खास भैंसे को भी देखने के लिए पहुंच रहा है। बता दें यह भैंसा इस बकरीद पर बिकने के लिए आया है। यह कोई आम भैंसा नहीं बल्कि एक खास 'VIP' भैंसा है। जो अपनी कीमत और शाही ठाट-बाट के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस भैंसे को ‘सुल्तान’ के नाम से बुला रहे हैं। इस भैंसे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। फिलाहल इस भैंसे का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: Viral Video: ऐसे लोग ही बनाते हैं दुनिया को बेहतर, महिला की दरियादिली ने जीता लाखों लोगों का दिल
कितनी है इस भैंसे की कीमत
जानकारी के अनुसार, इस भैंसे की कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। जी हां, सही सुना आपने कुल 31 लाख कीमत है इस भैंसे की। यह रकम इतनी है कि इतने में एक अच्छा सा फ्लैट खरीदा जा सकता है। भैंसे को बाजार में ले आने वाले पशु व्यापारी आमिर का कहना है कि इस भैंसे का खान-पान किसी VIP से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि इस भैंसे को हर रोज सुबह-शाम 5-5 किलो दूध और 1-1 किलो घी खिलाया-पिलाया जाता है। इसके अलावा यह भैंसा ड्राई फ्रूट्स खाने का भी बहुत शौकीन है। इसकी खुराक में बेहतरीन क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स भी शामिल हैं। सात ही वह ऊपर से चोकर और चुन्नी भी खाता है।
21 लाख लगी इस भैंसे की बोली
इतना ही नहीं इस VIP भैंसे की देखभाल भी किसी खास मेहमान की तरह की जाती है। इसकी रोजाना करीब 2 घंटे तक मालिश की जाती है, जिससे इसकी सेहत और चमक बनी रहे। इसी वजह से यह भैंसा देखने में बेहद ही ताकतवर और आकर्षक लगता है। बाजार में इस भैंसे को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग इसके साथ फोटो और सेल्फी लेने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक इस पर 21 लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है, लेकिन मालिक इसे 31 लाख से कम में बेचने के लिए तैयार नहीं हैं।
