Video: परिवार में 40 साल बाद पैदा हुई बेटी, पिता ने खुशी में डीजे संग निकाला स्कॉर्पियो का काफिला

Hamirpur Video: बच्ची और उसकी मां को अस्पताल से छुट्टी मिली तो पिता और उसके बाबा ने स्वागत के लिए ढोल-नगाड़े और डीजे बजवाए। इसके साथ ही 13 स्कॉर्पियो गाड़ियों का एक काफिला निकाला। यह काफिला बच्ची और उसकी मां को अस्पताल से लेकर घर पहुंचा।

Hamirpur Video: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल खुश कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के पीछे की सच्चाई जानकर आपका सीना भी गर्व से फूल उठेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमीरपुर जिले के एक घर में बेटी पैदा होने के बाद पिता ने डीजे के साथ से अस्पताल से लेकर घर तक स्कॉर्पियो गाड़ियों का काफिला निकाला। इसके साथ ही बेटी का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed