नाई बार-बार हेयरकट कर देता था खराब, परेशान युवक शिकायत लेकर पहुंच गया थाने

सोचिए अगर आपके नाई ने अपका हेयरकट सही नहीं किया तो आप क्या करेंगे? ज्यादा से ज्यादा आप उससे सही हेयरकट करने के लिए कहेंगे। अगर फिर भी आपके हेयरकट सही नहीं होंगे तो आप उस नाई को छोड़ दूसरे नाई के पास चले जाएंगे। मगर एक शख्स ने तो अपने नाई पर गजब का ही सितम ढा दिया। जब नाई ने बार-बार उसका हेयरकट खराब किया तो वह उसकी शिकायत करने पुलिस थाने पहुंच गया।

पश्चिम बंगाल से एक बेहद अजीब और दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही नाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नाई के खिलाफ शिकायत की वजह जब लोगों को पता चली तो वे हैरान रह गए। शिकायत सुनने वाली पुलिस ने भी अपना सिर पीट लिया। दरअसल, शख्स ने अपने नाई के खिलाफ बार-बार गलत हेयरकट करने को लेकर पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचा था। मामला पश्चिम बंगाल के चंद्रकोणा का है। जहां प्रियरंजन बसु नाम के एक शख्स ने अपने नाई पर आरोप लगाया है कि उनके नाई ने बार-बार उनका हेयरकट खराब किया है।

शख्स अपने नाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचा पुलिस स्टेशन

शख्स अपने नाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचा पुलिस स्टेशन (AI Generated/@Canva)

क्या है पूरा मामला

प्रियरंजन बसु के मुताबिक, वह पास के ही एक लोकल सैलून में हमेशा अपने बाल कटवाने जाते थे। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें लगने लगा कि उनका नाई उनके बाल अब सही से नहीं काट रहा। शिकायत में उन्होंने बताया कि 14 फरवरी 2024 को जब उन्होंने हेयरकट कराया, तो घर आकर देखा कि बाल कहीं छोटे तो कहीं लंबे थे और साइड्स भी बराबर नहीं थीं। इसके बाद उन्होंने नाई को चेतावनी दी और दोबारा हेयरकट में गलती ना करने को कहा।

End of Feed