गुरुग्राम में जापानी टूरिस्ट से ली रिश्वत, वीडियो देख भड़के लोग तो हुआ तगड़ा एक्शन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 2, 2025, 09:48 AM IST

Viral Video Today: दरअसल वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक जापानी पर्यटक से बिना रसीद के 1000 रुपये की रिश्वत लेते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'कैटो' नाम के एक यूजर द्वारा पोस्ट किया गया, जिसने जल्दी ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Viral Video Today: हरियाणा के गुरुग्राम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। ये कार्रवाई इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल होने का बाद हुई। दरअसल वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक जापानी पर्यटक से बिना रसीद के 1000 रुपये की रिश्वत लेते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'कैटो' नाम के एक यूजर द्वारा पोस्ट किया गया, जिसने जल्दी ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Viral Video today

गुरुग्राम का वीडियो वायरल होने के बाद तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। (X/@sunny_panday)

हेलमेट ना होने पर कटा चालान

वीडियो में एक महिला स्कूटर चला रही है, जबकि उसका पीछे बैठा व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने हुए है। पुलिस अधिकारी उन्हें रोकते हैं और 1000 रुपये का 'जुर्माना' लगाने की बात कहते हैं। जब पर्यटक डिजिटल भुगतान या रसीद की मांग करते हैं, तो अधिकारी नकद में भुगतान की मांग करते हैं और रसीद देने से इनकार कर देते हैं।

End of Feed