गर्मी से बचने के लिए दूल्हे राजा ने लगाया जुगाड़, AC वाला रथ लेकर पहुंचा दुल्हनिया लेने, यूजर्स बोले - प्रचंड गर्मी के प्रकोप है रे बाबा

एक दूल्हा भीषण गर्मी से बचने के लिए एसी रथ में बैठा, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। दूल्हे का अनोखा जुगाड़ लोगों में चर्चा का विषय बना, जबकि कई यूजर्स ने उसे ट्रोल किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भीषण गर्मी से बचने का जुगाड़
  • एसी रथ लेकर पहुंचा दुल्हन लेने
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Air Conditioner Rath Mein Dulha: गर्मी का आलम इस साल बेहद गंभीर है, खासकर अप्रैल के मध्य से ही अधिक तापमान ने आम जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुँच गया है। ऐसे में शादियों का सीजन भी जारी है, और लोगों को इस भीषण गर्मी में कार्यक्रमों में शामिल होना पड़ रहा है। खासतौर पर दूल्हा-दुल्हन के लिए, जिन्हें शेरवानी या लहंगा पहनना होता है, यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

इन मुश्किलों के बीच, एक दूल्हे ने अपने परिवार के साथ मिलकर गर्मी से बचने का एक अनोखा जुगाड़ किया। दूल्हे को एक एसी रथ में रखा गया, जिसमें वो कांच के कमरे में बैठा नजर आया। इस रथ में उसके साथ एक बच्चा भी था, जिसे सहबाला बनाया गया था। वहीं, बारात सड़क पर धूमधाम से आगे बढ़ रही थी, और दूल्हा बड़ी शान से बैठा दिखाई दे रहा था। यह दृश्य देखने में अनोखा था और कई लोगों ने इसके बारे में अपनी राय व्यक्त की।

End of Feed