Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू लेते हैं और चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। ऐसा ही एक एनर्जी से भरपूर वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग दादी मां अपनी उम्र को दरकिनार कर पारंपरिक 'तमटे' बजाती नजर आ रही हैं। जिसने भी दादी का ये अंदाज देखा वो दंग रह गया है। आलम ये है कि लोग दादी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
जब दादी बनी रॉकस्टार (तस्वीर साभार- @dj__nithin__1432)
ये भी पढ़ें - पब में साड़ी पहन महिला ने दिखाया ऐसा कारनामा, देखकर हर कोई रह गया हैरान, देखें Viral Video
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय किसी उत्सव या कार्यक्रम का माहौल है। रोशनी और संगीत के बीच नीली प्रिंटेड साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला व्हील स्टैंड पर रखे बड़े से ड्रम के सामने खड़ी है। जैसे ही वह अपने हाथों में स्टिक्स थामती हैं और ढोल पर पहली थाप देती हैं, वहां मौजूद हर शख्स उन्हें देखता ही रह जाता है। दादी मां जिस लय और तीव्रता के साथ तमटे बजा रही हैं, उसने वहां खड़े युवाओं को भी हैरान कर दिया। चेहरे पर एक अद्भुत आत्मविश्वास और हाथों में गजब की फुर्ती देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि संगीत और कला की कोई उम्र नहीं होती। देखें वीडियो...
दादी मां ने बनया माहौल
दादी के इस अंदाज को देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को dj__nithin__1432 नाम के पेज से शेयर किया गया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है यह वायरल हो गया। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दादी मां ने तो आज के युवाओं को भी फेल कर दिया, क्या एनर्जी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सांस्कृतिक धरोहर और जज्बे की खूबसूरत मिसाल। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
