Viral Golgappa News: पानी पुरी (Pani Puri) या गोलगप्पा (Golgappa) लोगों को बहुत पसंद होता है। लोग गोलगप्पा खाने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। इस बीच एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। यह तस्वीर एक तरफ गोलगप्पे के शौकीनों को काफी पसंद आ रही है, वहीं कुछ लोगों को हैरान भी कर रही है। दरअसल, यह तस्वीर गोलगप्पे में भरे /e जाने वाली खट्टे पानी की है। तस्वीर में आपको गोलगप्पा में भरे जाने वाले खट्टे पानी का फौव्वारा नजर आ रहा होगा।
पानी पुरी
तस्वीर में देखा जा सकता है कि कई लोग इस पानी को गोलगप्पे में सीधा फव्वारे से भरते दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं कि फव्वारे से सीधा खट्टा पानी गिर रहा है। आपका भी इस पानी को देखकर मन मचल उठेगा। वैसे भी गोलगप्पे का पानी इतना टेस्टी होता है कि लोग गोलगप्पा खाने के बाद इसे दुकानदार से मांगकर पीते हैं। कई लोग तो इसी पानी के चक्कर में दर्जनों गोलगप्पे खा जाते हैं। ट्विटर पर @Naa_Cheese नाम के यूजर ने इस तस्वीर को अपने अकाउंट पर शेयर किया है। देखें तस्वीर-
Need this gol gappe fountain in my life t.co/tShesgciFF
— ANI (@ANI) Oct 18, 2022
ट्विटर पर वायरल हुई तस्वीर
ट्विटर पर इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही तस्वीर देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जीवन में बस यही फव्वारा चाहिए।' आप देख सकते हैं कि तस्वीर में दिख रहा फव्वारा न सिर्फ लोगों का मन ललचा रहा है, बल्कि देखने में भी यह बहुत खूबसूरत लग रहा है। इसमें से कई लेयर में गोलगप्पे का पानी नीचे आ रहा है।
इस तस्वीर में एक हाथ भी दिखाई दे रहा है। इस हाथ में एक गोलगप्पा नजर आ रहा है। हाथ में नजर आ रहे गोलगप्पे में इसी फव्वारे से पानी लिया जा रहा है। इसके अलावा एक महिला भी तस्वीर में नजर आ रही है। इस महिला के हाथ में भी एक गोलगप्पा है। वह भी फव्वारे से गोलगप्पे का पानी लेती दिख रही है। बता दें कि गोलगप्पा एक ऐसी खाद्य पदार्थ है, जिसका सिर्फ नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। हर वर्ग के लोगों को गोलगप्पा खाना पसंद होता है। जैसे ही लोग सड़क किनारे खड़ा गोलगप्पे का ठेला देखते हैं। वैसे ही उनका मन इसे खाने को मचलने लगता है।
