Video: बकरी के बच्चे को लग रही थी ठंड, मासूम बच्चा उसे ले गया आग के पास और किया दिल जीतने वाला काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 5, 2022, 06:35 PM IST

Viral Video: बच्चे ने सर्दी के कपड़े पहने हुए हैं, जबकि बकरी के बच्चे को ठंड लग रही है। इसके बाद बच्चा अपने हाथ आग में सेंककर बकरी के बच्चे को स्पर्श करता है। जिससे बकरी के बच्चे को आग की गर्मी मिल जाए। वह बार-बार पहले अपने हाथों को आग से सेंकता है और फिर बकरी के बच्चे के पास ले जाकर गर्मी देता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • बकरी का बच्चा ठंड से ठिठुर रहा था
  • मासूम बच्चे ने अनोखे तरीके से किया गर्म

Viral Video: कहते हैं कि बच्चे दिल के सच्चे होते हैं। वह कई बार ऐसा काम कर जाते हैं, जिसे देखकर दिल हारने का मन करता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो एक मासूम बच्चे और एक बकरी के बच्चे से जुड़ा हुआ है। वीडियो में बच्चे की मासूमियत देखकर कोई भी अपना दिल हार जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरी का बच्चा ठंड से ठिठुर रहा था। इसके बाद बकरी का बच्चा एक मासूम बच्चे के पास आ गया।

goat

बकरी का बच्चा (ट्विटर)

मासूम बच्चा जैसे ही ठंड से ठिठुरते बकरी को बच्चे को देखता है, वैसे ही उसे आग के पास लेकर जाता है। आप देख सकते हैं कि वह बकरी के बच्चे को अपनी गोद में लेकर आगे के पास बैठता है। बच्चे ने सर्दी के कपड़े पहने हुए हैं, जबकि बकरी के बच्चे को ठंड लग रही है। इसके बाद बच्चा अपने हाथ आग में सेंककर बकरी के बच्चे को स्पर्श करता है। जिससे बकरी के बच्चे को आग की गर्मी मिल जाए। बच्चा ऐसा बार-बार करता है, जिससे बकरी के बच्चे को ठंड से बचाया जा सके। वह बार-बार पहले अपने हाथों को आग से सेंकता है और फिर बकरी के बच्चे के पास ले जाकर गर्मी देता है। देखें वीडियो-

End of Feed